कानपुर मिशन शक्ति: एक दिन की एसडीएम बनीं जाह्नवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं, पत्रावलियों को किया अग्रसारित
कानपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय नरवल प्रथम की कक्षा सात की छात्रा जाह्नवी यादव को एक दिन के लिए नरवल की उपजिलाधिकारी बनने का अवसर मिला। एसडीएम की कुर्सी संभालकर उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों के निर्देशन में पत्रावलियों को अग्रसारित किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज और तहसील न्यायालय की कार्यप्रणाली को भी समझा। तहसील पहुंचने पर कार्यालय कर्मचारियों ने जाह्नवी का बुके देकर स्वागत किया और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद एसडीएम सत्यपाल प्रजापति के निर्देशन में उन्होंने कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया जानी। अधिकारियों ने उन्हें पत्रावलियों के निस्तारण सहित तहसील के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 07:08 IST
कानपुर मिशन शक्ति: एक दिन की एसडीएम बनीं जाह्नवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं, पत्रावलियों को किया अग्रसारित #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurNarwalTehsil #SdmForADay #MissionShaktiKanpur #TehsildarShaliniSingh #KanpurEducationNews #KanpurLocalNews #SubahSamachar
