Kanpur: राज्यपाल से सम्मानित मेधावी छात्र ने दी जान, बीटेक में पाया था तीसरा स्थान, कमरे से मिला सुसाइड नोट

कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में बीटेक में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर राज्यपाल से सम्मानित हो चुके गोल्ड मेडलिस्ट छात्र आनंद कुमार (23) ने शुक्रवार दोपहर अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब सफाई के लिए पहुंची महिला सफाईकर्मी ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों के परिचित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 12:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: राज्यपाल से सम्मानित मेधावी छात्र ने दी जान, बीटेक में पाया था तीसरा स्थान, कमरे से मिला सुसाइड नोट #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar