गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक: 18 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें 43 दिन रहेंगी निरस्त, वंदे भारत-शताब्दी भी रहेंगी प्रभावित
कानपुर में गंगा पुल पर ट्रैक सुदृढ़ीकरण कार्य होना है। इस कारण एक अप्रैल से 14 मई तक मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे कानपुर से चलने वाली 18 मेमू, पैसेंजर ट्रेनों को 43 दिन तक निरस्त किया गया है। विभिन्न रूटों की 31 ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू और लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 54154 कानपुर सेंट्रल -रायबरेली पैसेंजर, 54153 रायबरेली-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी। 64255 उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल मेमू तीन अप्रैल से 14 मई, 54101 प्रयागराज संगम-अनवरगंज पैसेंजर व 54102 अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी। 54325 सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर एक अप्रैल से 12 मई तक, 54326 कानपुर सेंट्रल-सीतापुर सिटी पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई, 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर दो अप्रैल से 14 मई तक निरस्त रहेंगी। 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर एक अप्रैल से 13 मई, 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू दो अप्रैल से 14 मई तक, 64214 कानपुर सेंट्रल -लखनऊ मेमू एक अप्रैल से 13 मई, 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी। 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी दो अप्रैल से 13 मई, 14101 प्रयागराज संगम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई और 14102 कानपुर सेंट्रल -प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 14:03 IST
गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक: 18 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें 43 दिन रहेंगी निरस्त, वंदे भारत-शताब्दी भी रहेंगी प्रभावित #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurMegaBlock2026 #GangaBridgeTrackStrengthening #KanpurLucknowMemuCancelled #ShatabdiVandeBharatRouteDiversion #SubahSamachar
