Kanpur: पिता ने शराब पीने से टोका तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; मंधना में ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना पुलिस चौकी के सामने पारा प्रतापपुर निवासी विवेक पांडेय उर्फ गुलशन (35) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात पिता द्वारा शराब पीने की लत को लेकर डांटने पर युवक नाराज होकर घर से निकला था। सोमवार सुबह मंधना चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जीआरपी अनवरगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 20:16 IST
Kanpur: पिता ने शराब पीने से टोका तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; मंधना में ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #Mandhana #Bithoor #TrainAccident #SubahSamachar
