UP: सिस्टम की क्रूरता से थमीं मासूम की सांसें, हर चौखट पर भटके थे दादा, कहीं वेंटिलेटर नहीं तो कहीं मिला बहाना
हमीरपुर के नारायणनगर निवासी किसान इंद्रबाबू पोती की जान बचाने के लिए कानपुर से लखनऊ तक भटके। इस दाैरान उन्होंने पांच अस्पतालों की चाैखट पर गुहार लगाई। इसके बावजूद वह जान बचाने में नाकाम रहे। चकेरी स्थित जेके चौराहे के फ्लाईओवर के नीचे पोती को सीने से चिपकाए बैठे इंद्रबाबू ने बताया कि बच्ची का जन्म 28 मई की सुबह निजी अस्पताल में हुआ था। जन्म के बाद ही मासूम की सांसें उखड़ने लगीं। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। आरोप है कि 29 और 30 मई को डॉक्टर इलाज के बजाय टालमटोल करते रहे। बाद में बताया कि बच्ची की खाने की नली में गंभीर समस्या है और उसका इलाज यहां संभव नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 05:57 IST
UP: सिस्टम की क्रूरता से थमीं मासूम की सांसें, हर चौखट पर भटके थे दादा, कहीं वेंटिलेटर नहीं तो कहीं मिला बहाना #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #HealthCareFailure #MedicalNegligence #NewBornDeath #HealthCareSystemInIndia #SubahSamachar
