Kanpur Crime: महंत बोले- अजय ठाकुर कह रहा जान से मार दूंगा, आरोपी रील बनाकर पुलिस को दे रहा है चुनौती

कानपुर में रावतपुर क्षेत्र के आवास विकास केशवपुरम में महंत पर हमला करने वाला गैंगस्टर अजय ठाकुर अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महंत ने वीडियो जारी कर पुलिस से रक्षा करने की गुहार लगाई है। महंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उधर, वांछित होने के बाद भी शहर में रील बनाकर डालने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने केशवपुरम के त्रिलोकी नाथ धाम आश्रम के महंत भोलागिरी पर जानलेवा हमला किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 12:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Crime: महंत बोले- अजय ठाकुर कह रहा जान से मार दूंगा, आरोपी रील बनाकर पुलिस को दे रहा है चुनौती #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar