कानपुर किडनी कांड: तीन गाड़ियां और तीन दिशाएं, क्या था भागने का प्लान, लखनऊ गई तीसरी कार बनी पुलिस के लिए पहेली
कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट में शामिल डॉक्टर, ओटी मैनेजर, ओटी टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाॅफ अब तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं। 29 मार्च की रात सर्जरी करने के बाद आहूजा हॉस्पिटल से लखनऊ के लिए निकली कार का अब तक सुराग नहीं मिला है, जबकि 450 किलोमीटर दूर गाजियाबाद गई कार के सवार दोनों ओटी टेक्नीशियन जेल पहुंच गए हैं। तीसरे सवार ओटी मैनेजर मुदस्सर अली सिद्दीकी की तलाश है। पुलिस के पास लखनऊ गई कार से तीन डॉक्टरों के जाने की जानकारी आई है। केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल में मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर को बेगूसराय के आयुष की किडनी ट्रांसप्लांट करने के बाद तीन कारें अलग-अलग जगह के लिए निकली थीं। पुलिस को जानकारी मिली है कि मुदस्सर अली सिद्दीकी, कुलदीप सिंह राघव और राजेश तोमर गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में उतरे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 06:43 IST
कानपुर किडनी कांड: तीन गाड़ियां और तीन दिशाएं, क्या था भागने का प्लान, लखनऊ गई तीसरी कार बनी पुलिस के लिए पहेली #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
