UP: आहूजा हॉस्पिटल था 'किडनी मंडी', आरोपी डॉ. प्रीति का पावरफुल प्रोफाइल, रसूख के पीछे चल रहा था काला खेल

कानपुर में केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल में करीब दो साल से अनधिकृत तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का खेल चल रहा है। यहां दिल्ली, मेरठ, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र से मरीजों व डोनरों काे लाकर किडनी प्रत्यारोपित की जा रही थी। इसकी जानकारी पुलिस और सीएमओ कार्यालय की टीम को प्रारंभिक जांच में हुई है। इस वर्ष तीन मार्च को साउथ अफ्रीका की महिला अरेबिका की किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाए रही, जबकि मरीज व उनके रिश्तेदार शहर से कहीं और चले गए। नए केस के लिए पुलिस अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ फिर से प्लानिंग की और आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पुलिस के पास अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना आ रही थी। क्राइम ब्रांच, एलआईयू और खुफिया की टीमों को सक्रिय किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 06:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: आहूजा हॉस्पिटल था 'किडनी मंडी', आरोपी डॉ. प्रीति का पावरफुल प्रोफाइल, रसूख के पीछे चल रहा था काला खेल #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurKidneyScam #AhujaHospitalInvestigation #IllegalOrganTransplant #SubahSamachar