Kanpur Kidney Racket: मुदस्सर का कबूलनामा- अवैध ट्रांसप्लांट से दो महिलाओं की हुई थी मौत, 10 सौदों का खुला राज
कानपुर शहर में एक और महिला की अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। यह जानकारी जेल गए मुदस्सर अली सिद्दीकी ने पूछताछ के दौरान विवेचक को दी। पुलिस को इससे पूर्व शिवम अग्रवाल और नवीन पांडेय के बीच मिले ऑडियो से महिला की मौत का पता चला था। दोनों महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अब तक 11 आरोपी जेल जा चुके हैं, जिसमें डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर, परवेज सैफी, रोहित तिवारी, मुदस्सर अली सिद्दीकी शामिल हैं। मुदस्सर अली ने 16 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 09:50 IST
Kanpur Kidney Racket: मुदस्सर का कबूलनामा- अवैध ट्रांसप्लांट से दो महिलाओं की हुई थी मौत, 10 सौदों का खुला राज #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
