किडनी रैकेट: स्वरूपनगर-लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़े तार, 'खूनी खेल' में शामिल थीं दो टीमें, मददगारों की तलाश

कानपुर शहर में अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट के तार स्वरूपनगर और लाजपतनगर के बड़े नर्सिंगहोम से जुड़ रहे हैं। यहां जेल भेजे गए शिवम अग्रवाल का आना-जाना था। दोनों जगह के कुछ स्टाफ भी आहूजा हॉस्पिटल में अक्सर आते थे। पुलिस ने दोनों नर्सिंगहोम के अधिकारियों और कुछ कर्मचारियों से शनिवार को पूछताछ की है। उन्हें बिना बताए कहीं भी बाहर जाने के लिए मना किया है। केशवपुरम के आहूजा हॉस्पिटल में रविवार को हुए मुजफ्फनगर की पारुल तोमर को बेगूसराय के आयुष की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। ट्रांसप्लांट करने के लिए एक टीम गाजियाबाद और दूसरी लखनऊ से आई थी। पुलिस ने गाजियाबाद वाली टीम में शामिल कुलदीप सिंह राघव और राजेश तोमार को जेल भेजा जबकि ओटी मैनेजर मुदस्सर अली सिद्दीकी की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 06:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




किडनी रैकेट: स्वरूपनगर-लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़े तार, 'खूनी खेल' में शामिल थीं दो टीमें, मददगारों की तलाश #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurKidneyRacket #AhujaHospitalCase #MsQasimAbidiDcp #IllegalKidneyTransplantKanpur #SwaroopNagarNursingHome #SubahSamachar