ITBP Jawan Mother Case: गैंगरीन की वजह से काटना पड़ा हाथ, कृष्णा और पारस हॉस्पिटल पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य

कानपुर में आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी के हाथ काटे जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम पुलिस कृष्णा और पारस हॉस्पिटल पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अमान सिंह ने जांच के लिए दोनों अस्पतालों के प्रबंधन को नोटिस दिया। बुधवार को पुलिस वहां के स्टाफ से पूछताछ कर सकती है। फतेहपुर निवासी विकास सिंह ने मां निर्मला देवी को सांस की तकलीफ होने पर 13 मई को कृष्णा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया था। आराम न मिलने और हाथ में सूजन आने पर 14 मई को मां को पारस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने संक्रमण की बात कह 17 मई को हाथ काट दिया। आईटीबीपी जवान ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 07:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ITBP Jawan Mother Case: गैंगरीन की वजह से काटना पड़ा हाथ, कृष्णा और पारस हॉस्पिटल पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #ItbpJawansProtestKanpur #PoliceCommissionerRaghubirLal #KanpurMedicalNegligence #DrVipinKumarTada #SubahSamachar