Kanpur: पढ़ना-लिखना नहीं आता, कहां से दें पढ़ाई का डाटा , 12000 बुजुर्गों की एक साल से अटकी पेंशन, पढ़ें मामला

केस वन- अधिकारी और बाबू नहीं दे रहे सही जवाब मनोहरनगर बर्रा दो के रहने वाले राजकुमार ने 2024 में वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया था। करीब पांच माह बीतने के बाद 2025 में कागजातों का सत्यापन होकर पात्र सूची में नाम शामिल हो गया लेकिन अभी तक एक बार भी पेंशन नहीं मिली। कई बार कार्यालय आए लेकिन कोई सही जवाब न अधिकारी ने दिया न बाबू ने। अब नए नियम के कागजात मांग रहे हैं जो एक भी नहीं हैं। केस दो- एक साल से चक्कर काटकर रहा कल्याणपुर के बरसाइतपुर के रहने वाले रमेश चंद्र का पात्र सूची में नाम मई 2025 में शामिल हो चुका था। पेंशन की स्वीकृति के लिए नाम भी भेज दिया गया था लेकिन पेंशन आज तक नहीं मिली। अब नए नियमों में कागजात मांगे गए, तो उन्होंने बताया कि हम तो अंगूठा लगाते हैं ये कागजात कहां से लाएं। एक साल से चक्कर काटकर थक गया हूं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 08:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: पढ़ना-लिखना नहीं आता, कहां से दें पढ़ाई का डाटा , 12000 बुजुर्गों की एक साल से अटकी पेंशन, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #OldAgePensionKanpur #NewPensionRulesUp #AadhaarAgeProofInvalid #SocialWelfareDepartmentKanpur #FamilyRegisterIssue #SubahSamachar