HBTU Convocation: 10 जुलाई को मेधावियों को मिलेंगे 54 पदक, पहली बार होगा 'मां-बेटी सम्मेलन', पढ़ें पूरी डिटेल

कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह में मेधावियों को 53 मेडल और एक एल्युमिनाई स्पांसर समेत कुल 54 पदक दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में चर्म निर्यात परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थान के पूर्व छात्र राजेंद्र जालान शामिल होंगे। पहली बार दीक्षांत के बाद मां-बेटी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एचबीटीयू और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह एक ही दिन है। पहले एचबीटीयू में समारोह होगा। विश्वविद्यालय की ओर से मेधावियों की सूची फाइनल हो रही है। दीक्षांत में कुल 54 मेडल दिए जाएंगे। कुलाधिपति केवल स्वर्ण पदक विजेताओं और पीएचडी के मेधावियों को सम्मानित करेंगी। कुलपति विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों को बताया जाएगा। छात्रों के बीच भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बने, भारत सरकार या राज्य सरकार के अच्छे कार्याें पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 10:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HBTU Convocation: 10 जुलाई को मेधावियों को मिलेंगे 54 पदक, पहली बार होगा 'मां-बेटी सम्मेलन', पढ़ें पूरी डिटेल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #Hbtu #HbtuConvocationCeremony #AcademicExcellence #SocialInitiative #Mother-daughterConference #SubahSamachar