Kanpur: सेंट्रल पर बिना अनुमति माल उतारा, 10 मजदूरों पर 20 हजार का जुर्माना, रेलवे ने की कार्रवाई

सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे की सघन जांच के दौरान लीज वैगन से माल उतार रहे 10 मजदूरों पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। आवश्यक दस्तावेज और अनुमति पत्र प्रस्तुत न कर पाने पर रेलवे प्रशासन ने सभी मजदूरों पर कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मंगलवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार के निर्देशन में वाणिज्य विभाग की टीम नई दिल्ली से कानपुर पहुंची श्रमशक्ति एक्सप्रेस के लीज वैगन (एसएलआर) की जांच कर रही थी। कुछ मजदूर वैगन से माल उतारते मिले। टीम ने उनसे पहचान पत्र और अधिकृत दस्तावेजों की मांग की लेकिन वे कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी सामने आया कि मजदूरों के पास न तो प्लेटफॉर्म पर कार्य करने की अनुमति थी और न ही माल की अनलोडिंग से संबंधित कोई अधिकृत दस्तावेज मौजूद था। रेलवे अधिकारियों ने इसे सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए प्रत्येक मजदूर पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस तरह कुल 20 हजार रुपये की दंडात्मक कार्रवाई की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 18:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: सेंट्रल पर बिना अनुमति माल उतारा, 10 मजदूरों पर 20 हजार का जुर्माना, रेलवे ने की कार्रवाई #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #KanpurCentral #SubahSamachar