कानपुर: दिवाली पर सात दिन चार जगहों पर मुफ्त पार्किंग की सौगात, बाजारों से हटेगा अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहत

कानपुर में दिवाली पर बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वालों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन ने जाम से बचाने और पार्किंग की सुविधा बढ़ाने के लिए विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत फूलबाग, परेड और पनचक्की स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में पांच नवंबर से लगातार सात दिन तक वाहन पार्किंग निशुल्क रहेंगी। परेड स्थित रामलीला मैदान में भी वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही झकरकटी बस अड्डे पर दबाव कम करने के लिए पश्चिमी जिलों से लखनऊ और दूसरे शहरों को जाने वाली बसों को शहर में प्रवेश देने के बजाय बाईपास से निकाला जाएगा। वहीं पांच नवंबर से सिग्नेचर सिटी बस अड्डे की बसें सरैया क्रॉसिंग होकर चलेंगी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यातायात समीक्षा बैठक में ये फैसले लिए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 11:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: दिवाली पर सात दिन चार जगहों पर मुफ्त पार्किंग की सौगात, बाजारों से हटेगा अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहत #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurMunicipalCorporation #DiwaliFreeParkingScheme #KanpurTrafficDiversion #JhakarkatiBusStand #DivisionalCommissionersTrafficMeeting #SubahSamachar