Kanpur: एक ही दिन में पांच खुदकुशी, कहीं कर्ज तो कहीं काम के बोझ बनी वजह, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महज कुछ घंटों के भीतर पांच लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटनाएं चकेरी, सेनपश्चिम पारा, कल्याणपुर, गोविंदनगर और बर्रा में हुई है। घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे कर्ज, काम के तनाव, प्रेम प्रसंग और अन्य कारण बताए हैं। चकेरी के कालीबाड़ी निवासी जसवंत निषाद (29) लालबंगला में फैशन प्लैनेट के नाम से कपड़ों की दुकान चलाते थे। छोटे भाई सागर के मुताबिक जसवंत ने व्यापार समेत अन्य कार्यों के लिए बैंक से करीब 30 से 35 लाख रुपये का ऋण लिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 14:17 IST
Kanpur: एक ही दिन में पांच खुदकुशी, कहीं कर्ज तो कहीं काम के बोझ बनी वजह, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurSuicideCases #UpCrimeTags(max10)Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
