कानपुर: CMO दफ्तर में वर्षों से जारी फिट-अनफिट का खेल, पहले ही रिपोर्ट सौंप चुकी थी एलआईयू, जल्द होगी कार्रवाई
कानपुर में होमगार्ड अभ्यार्थियों से मेडिकल के नाम पर वसूली करने के खेल का भले ही अब खुलासा हुआ हो, लेकिन सीएमओ कार्यालय से कई वर्षों से फिट-अनफिट का खेल खेल जा रहा है। इसकी भनक खुफिया विभाग (एलआईयू) को पहले से थी। खुफिया ने 32 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में विस्तार से इस गोरखधंधे का जिक्र किया है, जिसे पहले ही उच्चाधिकारियों को सौंपा जा चुका है। हालांकि, इस पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक वसूली यूपी-पुुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शामिल हुए अभ्यर्थियों से की गई। इसमें कई अनफिट अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से याचिका डलवाकर फिट का सर्टिफिकेट दिया गया। कुछ लोगों को फिट होने के बाद भी अनफिट करार दिया गया। एलआईयू ने करीब 24 ऐसे लोगों का जिक्र किया है, जिन्हें मेडिकल बोर्ड ने पहले अनफिट करार दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 03:38 IST
कानपुर: CMO दफ्तर में वर्षों से जारी फिट-अनफिट का खेल, पहले ही रिपोर्ट सौंप चुकी थी एलआईयू, जल्द होगी कार्रवाई #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #CorruptionInTheKanpurCmoOffice #KanpurLiuReportOnMedicalIrregularitiesInKan #FraudInUpHomeGuardRecruitment #AdditionalCpDr.VipinTada #SubahSamachar
