Kanpur: गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, आधे घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, सिपाहियों ने संभाला मोर्चा

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगे हुए आधे घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सूचना के बावजूद अब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची है। दमकल विभाग के इंतजार के बीच, पनकी रोड चौकी में तैनात सिपाहियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मोर्चा संभाला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, आधे घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, सिपाहियों ने संभाला मोर्चा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar