Kanpur: सरसौल बाजार में गंदगी का आलम, ओवरफ्लो नालियों के कारण व्यापार ठप, व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी
कानपुर में नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल बाजार में नालियों के ओवरफ्लो होने से पूरा बाजार गंदगी और बदबू की चपेट में है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दुकानों के बाहर तक पानी भर जाने के कारण ग्राहक आने से कतरा रहे हैं। दुकानदार भी दुर्गंध के बीच बैठकर व्यापार करने को मजबूर हैं। व्यापारियों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री रजत पांडेय ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित और मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 13:22 IST
Kanpur: सरसौल बाजार में गंदगी का आलम, ओवरफ्लो नालियों के कारण व्यापार ठप, व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #SarsaulMarket #Waterlogging #VyaparMandal #NarwalTehsil #CivicNegligence #SubahSamachar
