Kanpur: समाधान दिवस में बुजुर्ग की ईमानदारी, एडीएम को लौटाया खोया मोबाइल, अधिकारियों-फरियादियों ने की सराहना
कानपुर के नरवल तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर विवेक चतुर्वेदी शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग ने अपनी ईमानदारी से सभी का ध्यान खींच लिया और पूरे तहसील का दिल जीत लिया। कमालपुर गांव के निवासी राणा जगदीश बहादुर सिंह तहसील आए थे। तभी तहसील गेट पर उन्हें एक महंगा मोबाइल पड़ा मिला। उन्होंने बिना एक पल गंवाए मोबाइल उठाया और सीधे तहसील सभागार पहुंचकर शिकायतें सुन रहे तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और एडीएम विवेक चतुर्वेदी को सौंपते हुए बताया कि यह मोबाइल उन्हें गेट पर मिला है। सारे काम छोड़कर तहसीलदार ने तुरंत मोबाइल के मालिक को तलाशना शुरू कराया। थोड़ी देर बाद कानपुर के मकड़ीखेड़ा निवासी गिरिजा शरण ने बताया कि मोबाइल उनका ही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 12:18 IST
Kanpur: समाधान दिवस में बुजुर्ग की ईमानदारी, एडीएम को लौटाया खोया मोबाइल, अधिकारियों-फरियादियों ने की सराहना #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
