कानपुर: 400 साल पुराना है शुक्लागंज का दुर्गा मंदिर, भक्तों पर बरसती है कृपा, ये है प्रतिमा चोरी की कहानी
कानपुर में शुक्लागंज स्थित मां दुर्गा मंदिर का इतिहास करीब 400 वर्ष पुराना बताया जाता है। मान्यता है कि प्राचीन समय में मठ के भीतर मां की स्वर्ण प्रतिमा स्थापित थी जो चोरी हो गई। इसके बाद वर्ष 1953 में आयुध निर्माणी जबलपुर में कार्यरत संत मदन केशव राव आमडेकर (गुरुजी) का तबादला कानपुर हुआ। मां के अनन्य भक्त महाराष्ट्र के ब्राह्मण परिवार में जन्मे गुरुजी ने यहां मूर्ति विहीन मठ देखा और जानकारी जुटाई। मान्यता है कि मां के आदेश पर उन्होंने छोटी प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना शुरू की। मंदिर गंगा किनारे स्थित होने के कारण पहले बाढ़ के दौरान यहां तक लहरें माता की प्रतिमा का स्पर्श करने आती थीं। यहां गुरुजी श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनते और उन्हें मां के दरबार में प्रार्थना करने की प्रेरणा देते थे। धीरे-धीरे भक्तों की संख्या बढ़ी और वर्ष 1965 में भक्तों के आग्रह पर मां की बड़ी प्रतिमा स्थापित कराई गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 13:16 IST
कानपुर: 400 साल पुराना है शुक्लागंज का दुर्गा मंदिर, भक्तों पर बरसती है कृपा, ये है प्रतिमा चोरी की कहानी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #Navratri2026 #KanpurDurgaPuja #ShuklaganjDurgaTemple #SaintMadanKeshavRaoAmdekar #ReligionAndSpiritualityInKanpur #AncientTempleInShuklaganj #SubahSamachar
