Kanpur: नशेड़ी बेटे ने लोहे के पाइप से वार कर मां को मार डाला, वारदात के बाद बाइक से फरार, जांच में जुटी पुलिस

शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत ग्राम कंजा खेड़ा में नशे में धुत बेटे ने अपनी मां के सिर में लोहे के पाइप से दो वार कर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी बाइक से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेटे ने मां की हत्या क्यों की, इसके बारे में कोई कुछ बात नहीं पाया। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। ग्राम कंजा खेड़ा निवासी शांति देवी (75) पत्नी स्वर्गीय रामकुमार की उनके ही सगे छोटे बेटे राजन ने शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लोहे की पाइप से सिर पर दो वार कर हत्या कर दी। घटना से कुछ दूरी पर बैठी मृतका के देवर स्व. शिवलाल की बहू प्रेमा देवी ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी सास नन्हीं देवी (70) अपने घर के बाहर धूप सेंक रही थी। कुछ दूरी पर उनकी चचिया शास शांति देवी भी बैठी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 11:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: नशेड़ी बेटे ने लोहे के पाइप से वार कर मां को मार डाला, वारदात के बाद बाइक से फरार, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurNews #SubahSamachar