UP: मम्मा... मेरे सारे खिलौने दीदी को दे दो लेकिन उनको बुला आओ, छह साल के रुद्रव की आंखें दीदी को खोजती रहीं

त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर जी-फोर में रविवार शाम भी सब कुछ वैसा ही रहा जैसा शनिवार शाम था। दरवाजे, दीवारें, खिड़कियां… बस नहीं थीं तो रिद्धि और सिद्धि। उनके साथ शाम को खेलने वाला उनका छोटा भाई रुद्रव रविवार को बार-बार अपनी लाडली बहनों और पापा को ढूंढता रहा। मां रेशमा ने बहलाने के लिए कहा कि तुम खिलौने नहीं देते थे तो गुस्सा होकर दोनों दीदी चली गईं। इस पर वह बिलख पड़ा बोला मम्मा मेरे सारे खिलौने ले लो लेकिन दीदी को ले आओ प्लीज। उसके बाल हठ का उसकी मां के पास भी कोई जवाब नहीं था। उन्होंने बेटे को आंचल में समेट लिया और फफक पड़ीं। बोलीं, सुबह से बहनों और पापा के बारे में पूछ रहा है। इसे सच बातने की उनके अंदर हिम्मत नहीं है इसलिए टालने के लिए हर बार नई बात कह रही हैं। ">http://

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मम्मा... मेरे सारे खिलौने दीदी को दे दो लेकिन उनको बुला आओ, छह साल के रुद्रव की आंखें दीदी को खोजती रहीं #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurDoubleMurder #SubahSamachar