Kanpur: परमट घाट पर डिलीवरी बॉय की डूबने से मौत, दो दोस्तों को बचाया
परमट घाट पर शनिवार शाम गंगा नहाने गए तीन दोस्त गहराई में जाने के कारण डूबने लगे। गोताखोरों ने दो दोस्तों को बचा लिया जबकि तीसरा दोस्त डिलीवरी बॉय डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव खोज निकाला। ग्वालटोली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कर्नलगंज के मकराबर्टगंज के फाड़ती बगीचा निवासी मोहित के अनुसार वह चमड़ा फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में दो बेटे करन और अभय (21) था। पुलिस को बताया कि अभय एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय था। शनिवार शाम पांच बजे अभय इलाके में रहने वाले सनी (21) और सकलैन (16) के साथ परमट घाट पर गंगा नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों नदी की धारा पार कर आगे बढ़ने लगे। तभी गहराई में जाने से डूबने लगे। अभय के अलावा बाकी दोनों को बचा लिया गया। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गहरे में जाने के कारण एक युवक की मौत हुई है जबकि दो को बचा लिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:06 IST
Kanpur: परमट घाट पर डिलीवरी बॉय की डूबने से मौत, दो दोस्तों को बचाया #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar
