थम गईं सांसें : बाइकों की आमने-सामने टक्कर, किसान समेत दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हेलमेट न होना बना जानलेवा

कानपुर देहात में डेरापुर-रूरा मार्ग पर रविवार सुबह गलुवापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बलादीपुरवा गांव निवासी जयप्रकाश (60) पुत्र रूपलाल रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक से शाहजादेपुर (जालौन) से वापस लौट रहे थे। गलुवापुर गांव के पास आम के बाग के सामने उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 06:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




थम गईं सांसें : बाइकों की आमने-सामने टक्कर, किसान समेत दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हेलमेट न होना बना जानलेवा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #SubahSamachar