बेरहम इश्क: डोली नहीं उठने दूंगा , सनकी शिशुपाल ने पूरा किया खूनी वादा; पढ़ें हत्या-खुदकुशी की इनसाइड स्टोरी
कानपुर देहात में शिशुपाल प्रेमिका को अपना बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को आतुर रहता था। वह प्रेमिका की मां को धमकी देता था कि तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने दूंगा। घटना की जानकारी परिजन को होने के बाद दोनों के बीच आई दूरियों के कुछ महीनों पहले शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। अकारू निवासी सोनेलाल निसंतान थे। करीब डेढ़ साल पहले उनकी तबीयत खराब हो जाने पर उनका भांजा शिशुपाल उनकी देखरेख करने के लिए उनके घर आ गया था। यहां रहने के दौरान उसकी मामा के घर से सटे घर में रहने वाली दूर की रिश्तेदार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। मंगलवार को प्रेमिका की हत्या होने के बाद प्रेमिका के परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। प्रेमिका की मां ने बताया कि शिशुपाल के बेटी से करीब छह माह पहले संबंध बन गए थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:30 IST
बेरहम इश्क: डोली नहीं उठने दूंगा , सनकी शिशुपाल ने पूरा किया खूनी वादा; पढ़ें हत्या-खुदकुशी की इनसाइड स्टोरी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #KanpurDehatMurder #UpCrimeNews #MurderAndSuicide #SubahSamachar
