Kanpur Dehat Accident: ईको और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, मासूम की मौत और नौ लोग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के रूरा तिराहा पर बुधवार सुबह एक ईको कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है, जहां से सभी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुबह नौ बजे के करीब रसूलाबाद से कानपुर ओर जा रही ईको कार और शिवली से रसूलाबाद की ओर जा रहे ऑटो के बीच टक्कर हो गई। http:// इस भीषण टक्कर के कारण ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार सृष्टि (4)पुत्र विवेक सविता की मौके पर मौत हो गई, जबकि गणेशपुर बन्नापुर निवासी सोनी (30), संजय (30), मोहिनी (10), बिरहुन रसूलाबाद निवासी गोलू (28), चालक शाहरुख खान (27) और कल्याणपुर निवासी रीता कटियार (28) घायल हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 11:00 IST
Kanpur Dehat Accident: ईको और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, मासूम की मौत और नौ लोग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर #CityStates #Kanpur #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #SubahSamachar
