Kanpur Murder: क्रियाघर के सेवादार की नृशंस हत्या, पहले चाकू से गोदा और फिर ईंट से कूंचा सिर, आरोपी हिरासत में

कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के पीरोड इलाके के क्रियाघर में सोमवार सुबह वृद्ध का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। रविवार देर रात नशेबाजी के बाद जेब से रुपये निकालने के विवाद में ईंट से सिर कूंचकर हत्या की गई है। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची बजरिया पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एडीसीपी पूर्वी ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भांजे ने इलाके के पिंटू किलौनी व उसके साथी के पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सीसामऊ नीम वाला हाता निवासी कैलाश गौतम (59) अविवाहित थे। बहन मुन्नी और भांजे शिवकुमार व राहुल ने बताया कि कैलाश शराब के लती थे। वह अपना अधिकतर समय पीरोड स्थित क्रियाघर में ही बिताते थे। वह क्रियाघर की साफ-सफाई और देखभाल करते थे। सोमवार सुबह इलाके के कुछ लोग कर्मकांड के लिए क्रिया घर पहुंचे जहां खून और शव पड़ा देख लोगों की चीख निकल गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Murder: क्रियाघर के सेवादार की नृशंस हत्या, पहले चाकू से गोदा और फिर ईंट से कूंचा सिर, आरोपी हिरासत में #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar