नोएडा बवाल का 'कानपुर कनेक्शन': साजिश में शहर के चार युवकों पर शक की सुई, CCTV में कैद फुटेज में आए नजर

नोएडा में हुए बवाल, आगजनी और तोड़फोड़ के पीछे साजिश की आशंका है। पुलिस के साथ एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, त्रिपुरा समेत कई राज्यों के युवकों के शामिल होने का शक है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटना के दौरान बनाए गए वीडियो खंगाले जा रहे हैं। शहर के चार से पांच युवकों पर भी शक है। शुक्रवार को नौबस्ता और बादशाहीनाका क्षेत्र से कुछ लोगों को इसी सिलसिले में उठाया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, आगजनी, पुलिस व अन्य सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटना हुई थी। पुलिस ने बवाल करने वालों को मशक्कत कर शांत कराया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 08:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नोएडा बवाल का 'कानपुर कनेक्शन': साजिश में शहर के चार युवकों पर शक की सुई, CCTV में कैद फुटेज में आए नजर #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #NoidaViolence #StfInvestigation #NoidaFactoryFire #KanpurConnection #ConspiracyNews #UpPolice #SubahSamachar