CBSE Result: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंकों के साथ गाड़ा झंडा, नीट रद्द होने से छलका दर्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने इतिहास रच दिया है। सर्वोदय नगर निवासी सोनाक्षी ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल है। सोनाक्षी की मार्कशीट उनकी कड़ी मेहनत की गवाही दे रही है। उन्होंने न केवल मुख्य विषयों बल्कि कला क्षेत्र में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक इन चारों विषयों में सोनाक्षी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, अंग्रेजी में 98 और फिजिक्स में 94 अंक हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 10:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CBSE Result: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंकों के साथ गाड़ा झंडा, नीट रद्द होने से छलका दर्द #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #CbseTopperSonakshiGoyal #KanpurCbse12thResult #NationalTopper2026 #NeetControversy #KanpurMeritList #SubahSamachar