Kanpur: 10 करोड़ का गांजा बरामद, 15KM पीछा कर क्राइम ब्रांच ने दबोचा ड्रग तस्कर, उड़ीसा से लाई जा रही थी खेप
कानपुर में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जीटी रोड पर एक ट्रक को घेरकर 600 किलो से अधिक गांजा की खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। एडीसीपी सुमित रामटेक ने बताया कि मुखबिर से ड्रग्स से लदे ट्रक के कानपुर से गुजरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी दो टीमों के साथ मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को देखते ही पीछा करना शुरू कर दिया। लगभग 15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 05:00 IST
Kanpur: 10 करोड़ का गांजा बरामद, 15KM पीछा कर क्राइम ब्रांच ने दबोचा ड्रग तस्कर, उड़ीसा से लाई जा रही थी खेप #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
