Kanpur: ब्लैकमेलिंग से आहत युवती ने फंदा लगाकर दी जान, जीजा बोला था- अश्लील फोटो कर दूंगा वायरल, जांच शुरू
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जीजा की धमकियों से आहत युवती (19) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि जीजा ने बहन से दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कल्याणपुर निवासी फर्नीचर व्यापारी ने बताया कि उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। मझली बेटी की शादी फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी युवक से हुई थी। करीब डेढ़ माह पहले दामाद ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कल्याणपुर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 12:19 IST
Kanpur: ब्लैकमेलिंग से आहत युवती ने फंदा लगाकर दी जान, जीजा बोला था- अश्लील फोटो कर दूंगा वायरल, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
