Kanpur: गंगा कटरी में नौटंकी के दौरान बवाल, आरोप- पुलिस ने ग्रामीण का सिर फोड़ा, मल्लाहों ने सिपाहियों को पीटा

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा इलाके में शनिवार रात आयोजित एक नौटंकी के दौरान पुलिस और लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने ग्रामीण के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद आक्रोशित गंगा कटरी के मल्लाहों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और सिपाहियों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बनियापुरवा में हर साल की तरह इस बार भी नौटंकी का आयोजन हो रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 13:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: गंगा कटरी में नौटंकी के दौरान बवाल, आरोप- पुलिस ने ग्रामीण का सिर फोड़ा, मल्लाहों ने सिपाहियों को पीटा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar