Kanpur: डिग्गी रेलवे कॉलोनी के पास मिला युवक का शव, शौच के लिए निकला था चालक, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। डिग्गी रेलवे कॉलोनी के पास तालाब के समीप शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान साईंपुरवा निवासी साहिल के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। परिजनों के अनुसार, साहिल आज सुबह करीब नौ बजे घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। इसी बीच सूचना मिली कि डिग्गी तालाब के पास उसका शव पड़ा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 10:12 IST
Kanpur: डिग्गी रेलवे कॉलोनी के पास मिला युवक का शव, शौच के लिए निकला था चालक, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
