UP: रेलवे ट्रैक पर कटे मिले पिता-पुत्री के शव, ट्रैक पर 100 मीटर दूर खड़ी मिली कार, पुलिस की लापरवाही आई सामने

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग ट्रैक पर सोमवार रात करीब नौ बजे पिता-पुत्री के शव पड़े मिले। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पर लावारिस कार भी पुलिस को मिली है। कार के अंदर दो पर्स और दो मोबाइल पड़े थे। कार लॉक थी। घटना के करीब चार घंटे बाद पुलिस दोनों की शिनाख्त करा पाई। मृतक मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर निवासी विकास गुप्ता और उनकी बेटी वेदिका (13) है। वर्तमान में सहजनी में रह रहे थे। कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात दो शव मिलने की सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 06:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रेलवे ट्रैक पर कटे मिले पिता-पुत्री के शव, ट्रैक पर 100 मीटर दूर खड़ी मिली कार, पुलिस की लापरवाही आई सामने #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar