Betting Racket: चलती कैब में सट्टे का भुगतान, पार्सल से आती थी क्राइम किट , 54 डेबिट कार्ड से होता था खेल
सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग के काले कारोबार में अब पार्सल में आने वाली क्राइम किट सबसे बड़ा हथियार बन गई है। सोमवार को बर्रा से सट्टेबाजी के आरोप में जेल भेजे गए आठ आरोपियों के पास से पुलिस को काफी संख्या में चेकबुक, सिम और डेबिट कार्ड मिले हैं। यह सभी सिम और डेबिट कार्ड किट के रूप में आरोपियों के पास पार्सल से पहुंचाए जा रहे थे। इसी किट से शातिर सट्टे में भुगतान के रूप में साइबर ठगी की रकम को खपा रहे थे। जांच में सामने आया कि सट्टे के इस काले कारोबार के मास्टरमाइंड दुबई में बैठकर नोएडा के हैंडलरों की मदद से यूपी में गिरोह चला रहे हैं। कानपुर में इसकी ब्रांच नंबर-24 सक्रिय थी। यहां सैलरी पर काम करने वाले शातिर क्राइम किट के जरिये अलग-अलग खातों से रकम ट्रांसफर करते थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 06:20 IST
Betting Racket: चलती कैब में सट्टे का भुगतान, पार्सल से आती थी क्राइम किट , 54 डेबिट कार्ड से होता था खेल #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurBettingRacket #DubaiBettingSyndicate #OnlineGamingFraud #SubahSamachar
