अमरनाथ यात्रा: खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना, महापौर ने झंडी दिखाकर भेजी सामग्री, बेफिक्र यात्रा की अपील

श्री अमरनाथ यात्रा आगामी तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा में शामिल होने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा के लिए कानपुर से सेवा का संकल्प रवाना हुआ। साकेत नगर स्थित नीलकंठ गेस्ट हाउस से नगर महापौर प्रमिला पांडेय और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने शिव सेवक समिति द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। शिव सेवक समिति के अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने बताया कि उनकी समिति पिछले कई वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रियों की सेवा में समर्पित है। इस वर्ष भी भक्तों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक सामग्रियों से भरा दूसरा ट्रक नीलकंठ गेस्ट हाउस गौशाला से रवाना किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 14:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमरनाथ यात्रा: खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना, महापौर ने झंडी दिखाकर भेजी सामग्री, बेफिक्र यात्रा की अपील #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurMayor #MayorPramilaPanmd #AmarnathYatra2026 #AmarnathShrineBoard #SubahSamachar