मां तुझे प्रणाम : आज निकलेगी अमर उजाला तिरंगा रैली, झांकियां होंगी आकर्षण और गूंजेगा राष्ट्रप्रेम, ये है रूट
आजादी का पर्व केवल तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान तक सीमित नहीं है, बल्कि उन बलिदानियों को दिल से याद करने का अवसर है जिनकी वजह से देश आज स्वतंत्र है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को कानपुर में मोतीझील से अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली निकाली जाएगी। रैली से पहले सामूहिक राष्ट्रगान और ध्वजारोहण होगा। इसके बाद देशभक्ति के जज्बे के साथ रैली शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए अमर उजाला कार्यालय पहुंचेगी। रैली में सामाजिक, धार्मिक, महिला, व्यापारी संगठन, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं व स्कूल झांकियों के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों को प्रदर्शित करेंगे। प्रतियोगिता में पंजीकृत संस्थाओं को 15 अगस्त की सुबह सात बजे मोतीझील कारगिल पार्क के पास झांकी लेकर पहुंचना होगा। झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 50 हजार रुपये, द्वितीय को 20 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। दो बेहतर झांकियों को पांच-पांच हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 02:05 IST
मां तुझे प्रणाम : आज निकलेगी अमर उजाला तिरंगा रैली, झांकियां होंगी आकर्षण और गूंजेगा राष्ट्रप्रेम, ये है रूट #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurPolice #MotijheelKanpur #IndependenceDaySpecial #MaaTujhePranamRally #SubahSamachar
