काम की खबर: आज खुले रहेंगे सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, बकरीद पर तीन दिन तक तीन बार आएगा पानी, पढ़ें डिटेल

कानपुर में स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। यह अवकाश 27 मई की जगह 28 मई को होगा। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद यह आदेश जारी हुआ है। आयकर प्रधान मुख्य आयुक्त कार्यालय कानपुर ने भी इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि 27 मई को कार्यालय खुला रहेगा। बकरीद पर तीन दिन तक तीन बार आएगा पानी बकरीद के मद्देनजर जलकल विभाग अब तीन दिन तीन बार पानी की आपूर्ति करेगा। इस संबंध में महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बकरीद का त्योहार 27 या 28 मई को मनाया जाएगा। इसमें अगले तीन दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगा। इसे देखते हुए बकरीद से लेकर तीन दिन तक सुबह छह से नौ, दोपहर 12:30 से ढाई और फिर शाम छह से रात आठ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 10:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काम की खबर: आज खुले रहेंगे सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, बकरीद पर तीन दिन तक तीन बार आएगा पानी, पढ़ें डिटेल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #BakridKanpur #IncomeTaxOffice #JalkalDepartment #WaterSupply #SubahSamachar