कानपुर: दीपावली से छठ तक चलेंगी सभी 741 बसें, चालकों-परिचालकों  की छुट्टियां निरस्त, ऐसे तय होंगे रूट-फेरे

कानपुर में त्योहारों को लेकर परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। दीपावली से छठ महापर्व तक कानपुर परिक्षेत्र की सभी 741 बसों का संचालन होगा। इनमें रिजर्व कोटे की 74 बसें भी हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। इसी तरह कार्यशाला के कर्मचारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा, ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। इस फैसले से घर आने-जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: दीपावली से छठ तक चलेंगी सभी 741 बसें, चालकों-परिचालकों  की छुट्टियां निरस्त, ऐसे तय होंगे रूट-फेरे #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurTransportDepartment #741KanpurRoadwaysBuses #KanpurTransportCorporation #RegionalManagerRmMaheshKumar #KanpurTransportNews #Festival-specialRoadwaysServices #SubahSamachar