कानपुर: दिवाली पर शहर की हवाई यात्रा के लिए अधिक जेब करनी होगी ढीली, फ्लाइटों का किराया बढ़ा
दिवाली के त्योहार पर कानपुर आने वाले हवाई यात्रियों को टिकट के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी। दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से कानपुर आने वाली फ्लाइटों का किराया अभी से काफी बढ़ गया है। वहीं कानपुर से इन शहरों के लिए जाने का किराया अपेक्षाकृत कम है। त्योहार पर घर आने के लिए यात्री पहले से ही टिकट बुक करा रहे हैं। 24 अक्तूबर के अनुसार कानपुर से दिल्ली जाने के लिए छह, सात और आठ नवंबर को किराया 5,499 से 5,814 रुपये तक है। नौ नवंबर को यह 8,964 रुपये और 10 नवंबर को 10,959 रुपये दिखा रहा है। वहीं दिल्ली से कानपुर आने के लिए छह, सात और आठ नवंबर को किराया 12,437 रुपये है। नौ नवंबर से यह घटकर 5,559 रुपये प्रदर्शित हो रहा है। इसी तरह कानपुर से मुंबई जाने के लिए छह से नौ नवंबर तक किराया 7,158 से 7,392 रुपये तक और 10 नवंबर को यह बढ़कर 18,347 रुपये हो दिखा रहा है। मुंबई से कानपुर आने के लिए छह और सात नवंबर को 21,968 रुपये, आठ नवंबर को 20,341 रुपये और नौ नवंबर से 9,998 रुपये किराया देना होगा। कानपुर से बंगलूरू जाने के लिए छह, सात और आठ नवंबर को किराया 8,822 से 9,597 रुपये तक दिखा रहा है। नौ नवंबर को यह बढ़कर 11,534 रुपये प्रदर्शित हो रहा है। वहीं, बंगलूरू से कानपुर आने के लिए छह नवंबर को 22,378 रुपये, सात नवंबर को 27,320 रुपये, आठ नवंबर को 18,703 रुपये और नौ नवंबर को 15,078 रुपये किराया दिख रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि त्योहार नजदीक आते ही फ्लाइट के टिकटों के दाम में उछाल आता रहता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
कानपुर: दिवाली पर शहर की हवाई यात्रा के लिए अधिक जेब करनी होगी ढीली, फ्लाइटों का किराया बढ़ा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #KanpurAirport #SubahSamachar
