UP: 14 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला, कागजों पर ही चल रहे थे स्कूल, EOW के हत्थे चढ़ा लाल सिंह', ऐसे हुआ था खेल
करीब 16 वर्ष पूर्व इटावा में हुए एक करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी फर्जी स्कूल प्रबंधक को मंगलवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रबंधक ने बिना विद्यालय के ही छात्रवृत्ति का मांग पत्र भेजा था, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने भी मुहर लगा दी थी। ईओडब्ल्यू के एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया फर्जी प्रबंधक ने करीब एक करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला किया है। इस पर ऐसे तीन और मुकदमे हैं, जिसकी जांच विभाग कर रहा है। बता दें कि वर्ष 2008-09 में इटावा में 65 विद्यालयों के खिलाफ 14 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति घोटाले की चार एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज की गई थीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 22, 2026, 02:35 IST
UP: 14 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला, कागजों पर ही चल रहे थे स्कूल, EOW के हत्थे चढ़ा लाल सिंह', ऐसे हुआ था खेल #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Etawah #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #EtawahNews #ScholarshipScam #EowArrest #FakeManagerLalSingh #DiosKanpur #UpCrime #SubahSamachar
