Kannauj: किशोरी को खेत में बुला रहा था युवक, परिजनों ने की शिकायत तो मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारकर पकड़ा

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक ने खेत में ले जाने के प्रयास किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो युवक घबराकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया। कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग में अपनी ननिहाल में रह रहे सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखाना निवासी 18 वर्षीय समीर पुत्र आमिर अली कई वर्षों से यहीं रह रहा है। सोमवार को समीर ने घर के बाहर बैठी एक किशोरी को कथित रूप से सौ रुपये का लालच देकर मक्का के खेत में चलने के लिए कहा। किशोरी ने इसका विरोध किया और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 11:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kannauj: किशोरी को खेत में बुला रहा था युवक, परिजनों ने की शिकायत तो मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारकर पकड़ा #CityStates #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #SubahSamachar