Kannauj: विद्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
सौरिख इलाके के एक इंटर कॉलेज को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरी रजिस्ट्री मिलने से हड़कंप मच गया। रजिस्ट्री भेजने वाले ने स्कूल संचालक के परिवार को भी खत्म करने की धमकी दी। स्कूल संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की।सौरिख थाना क्षेत्र के ईजलपुर गाँव निवासी कुलदीप यादव का गाँव के बाहर सौरिख मैनपुरी रोड शीला देवी सत्य वीर सिंह इंटर कॉलेज है इंटर कॉलेज से कुछ दूरी पर उनका ईंट भटठा भी है। मंगलवार को कुलदीप यादव को डाक के माध्यम से एक रजिस्ट्री मिली। रजिस्ट्री भेजने वाले का पता मुहम्मद इरफान गांव हड़हा थाना अचलगंज उन्नाव लिखा है जबकि रजिस्ट्री सराय मीरा कन्नौज से 3 फरवरी 26 को 2 बजकर 2 मिनट पर की गई। पत्र में शीला देवी सत्य वीर सिंह इंटर कॉलेज को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा कुलदीप यादव व उनके बेटे के भी गोली मारकर हत्या करने की बात लिखी। पत्र मिलते ही कुलदीप यादव के परिवार में हड़कंप मच गया। कुलदीप यादव ने डाक के माध्यम से मिले पत्र की कापी पुलिस को सौंपकर कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि शिकायत मिली है हो सकता है गाँव के ही किसी व्यक्ति ने फर्जी नाम पते से शिकायत की हो कुलदीप की पत्नी वर्तमान में प्रधान हैं जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 18:50 IST
Kannauj: विद्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप #CityStates #Kannauj #Kanpur #KannaujNews #UpNews #SubahSamachar
