Kannauj: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार, सिपाही भी घायल, अस्पताल में भर्ती

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूचना मिली थी कि पल्सर मोटरसाइकिल से तीन शातिर बदमाश भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। बदमाशों की फायरिंग में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई और सिपाही गजेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिनको उपचार के लिए सीएससी भेजा गया है और दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है जिनसे पूछताछ जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 08:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kannauj: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार, सिपाही भी घायल, अस्पताल में भर्ती #CityStates #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #SubahSamachar