Kangra News: फिलीपींस में गरजे कांगड़ा के आयरनमैन, अंजेश जोशी ने पूरी की सबसे कठिन रेस

धर्मशाला/शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के युवा एंड्योरेंस एथलीट अंजेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कांगड़ा के रैत स्थित झरेड़ पंचायत के अंजेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर अपनी फिटनेस और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवाया है।दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति परीक्षाओं में शुमार इस रेस को अंजेश ने 6 घंटे 13 मिनट 53 सेकंड में पूरा किया। उन्होंने 30-34 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिभागियों के बीच 22वां स्थान हासिल किया, जबकि कुल 470 खिलाड़ियों में वे 142वें स्थान पर रहे। पेशे से मरीन इंजीनियर अंजेश जोशी के लिए यह सफर आसान नहीं था। समुद्र में नौकरी के कारण नियमित प्रशिक्षण के लिए समय और स्थान की कमी सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने जहाज पर सीमित सुविधाओं के बीच ही ट्रेडमिल, स्टेशनरी बाइक और छोटे जिम में पसीना बहाया। फिलीपींस के सुबिक बे की भीषण गर्मी और उमस ने रेस को और चुनौतीपूर्ण बना दिया। रेस में तैराकी के दौरान भीड़ और साइकिलिंग में तेज हवाओं का सामना करते हुए उन्होंने अपनी फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।यह है आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिताइस प्रतियोगिता में एथलीट को बिना रुके 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूरी करनी होती है। इसे शारीरिक और मानसिक क्षमता की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। अंजेश जोशी ने साइकिलिंग 3 घंटे 15 मिनट और हाफ मैराथन 2 घंटे 2 मिनट में पूरी की।भूकंप की सूचना सुना सहमे थे परिजनअंजेश के पिता संजय जोशी सीआरपीएफ से सब-इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं और उनकी माता अंजना देवी हाल ही में पंचायत प्रधान चुनी गईं हैं। माता-पिता ने बेटे की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सुबह ही वहां से भूकंप की सूचना आई थी, जिससे मन थोड़ा विचलित हुआ था, लेकिन हमारा बेटा वहां सुरक्षित है। जिस स्थान पर वह ठहरा है, वहां भूकंप महसूस नहीं हुआ है। फिलीपींस में आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता में इतिहास रचने वाले झरेड़ के अंजेश जोशी। -स्रोत ः परिजन

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 17:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: फिलीपींस में गरजे कांगड़ा के आयरनमैन, अंजेश जोशी ने पूरी की सबसे कठिन रेस #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar