Una News: कांगड़ा की टीम 435 रनों पर आलआउट
ऊना। अंतर जिला तीन दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में बुधवार को कांगड़ा व किन्नौर के बीच मुकाबला शुरू हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कांगड़ा की टीम 435 रनों पर आलआउट हो गई। इसमें शौर्य ने 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली जबकि नमन कतना ने 91, सूर्याक्ष ने 79 और सिरजन वत्स ने 77 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली। गेंदबाजी करते हुए किन्नौर के शिवांश ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए जबकि अभिषेक ने 4 और अक्ष कपूर ने एक विकेट चटकाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किन्नौर की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए थे। इसमें सूर्यांश ठाकुर 6 और शिवांश 7 रनों पर क्रीज पर डटे हुए थे जबकि आरव नेगी 12 रनों पर पैवेलियन लौट गए थे। गेंदबाजी करते हुए कांगड़ा के यश ने एक विकेट हासिल किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 23:42 IST
Una News: कांगड़ा की टीम 435 रनों पर आलआउट #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
