Kangra News: रंगमंच प्रतियोगिता में कांगड़ा ने पाया प्रथम स्थान
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला में शुक्रवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव 2026-27 का समापन हुआ। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के 248 विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के परिणामों में रंगमंच में कांगड़ा प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और सिरमौर तृतीय रहा। शास्त्रीय एकल नृत्य में शिमला ने पहला, हमीरपुर ने दूसरा और चंबा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लोक नृत्य की विभिन्न श्रेणियों में हमीरपुर और कांगड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगमंच प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, विकसित भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।मुख्यातिथि अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों से जीवन में पांच संकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने और रास्ते की मरम्मत के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक, निर्णायक मंडल के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 01:43 IST
Kangra News: रंगमंच प्रतियोगिता में कांगड़ा ने पाया प्रथम स्थान #KangraSecuredFirstPlaceInTheTheatreCompetition. #SubahSamachar
