कांगड़ा: चुनाव ड्यूटी पर नदारद रहने पर पोलिंग ऑफिसर निलंबित, चुनाव प्रचार करने के भी लगे हैं आरोप
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोलिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया है। निलंबित पोलिंग ऑफिसर पर प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के आरोप भी लगे हैं। जानकारी के अनुसार स्थाना पटवार सर्किल में कार्यरत पटवारी सुनील कुमार की ड्यूटी पंचायत बगड़ोली में पोलिंग ऑफिसर के तौर पर लगाई गई थी। आरोप है कि वह बुधवार रात अपने ड्यूटी स्थल से नदारद रहे। साथ ही उन पर अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के आरोप भी लगे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:27 IST
कांगड़ा: चुनाव ड्यूटी पर नदारद रहने पर पोलिंग ऑफिसर निलंबित, चुनाव प्रचार करने के भी लगे हैं आरोप #CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #KangraNews #SubahSamachar
