Kangra News: कांगड़ा पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा चिट्टे का सप्लायर
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत 7 अप्रैल को 5.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े युवक के मामले में अब सप्लायर को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी सगनदीप निवासी जिला फिरोजपुर पंजाब को बलोंगी चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर भवारना पुलिस थाना लाया गया है। इससे पहले पुलिस ने 7 अप्रैल को चंडीगढ़ से भवारना टैक्सी में आ रहे अखिल कुमार निवासी राजपुर, तहसील पालमपुर से 5.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी अखिल से पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि उसने यह चिट्टा सगनदीप से चंडीगढ़ में खरीदा था। इस पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 17:29 IST
Kangra News: कांगड़ा पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा चिट्टे का सप्लायर #KangraPoliceArrestedADrugSupplierFromChandigarh. #SubahSamachar
